फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: फिरौती मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी

अमृतसर देहाती पुलिस ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने और पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। देहाती एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 1 जुलाई 2026 को थाना कंबोज में गांव पंडोरी वड़ैच निवासी विक्रम सिंह से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि बीती रविवार आधी रात तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और विक्रम सिंह के घर के बाहर पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें