श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर अभिनेता राज बब्बर अपने परिवार सहित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की। प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।