फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और 2 किलो 293 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि कार्रवाई ई-डिवीजन, छेहरटा और कैंटोनमेंट थाना क्षेत्रों में मिली खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी अमृतसर और तरनतारन जिले के रहने वाले हैं। इनमें सबसे कम उम्र का आरोपी 19 वर्ष का है, जबकि अन्य की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले सात से आठ महीनों से इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। ड्रोन या अन्य माध्यमों से भेजी गई हथियारों और हेरोइन की खेप उठाकर आगे पहुंचाई जाती थी। गिरोह पहले भी करीब 22 पिस्तौल अपराधियों तक पहुंचा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि युवाओं को हर खेप के बदले 10 से 15 हजार रुपये और गाड़ी-मकान दिलाने का लालच दिया जाता था। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से अनजान लोगों के ऑनलाइन संपर्कों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गलत रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले युवाओं को कानून के दायरे में सुधार का अवसर देने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें