फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधावा परिवार से मिले विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, बोले-सियासत नहीं, इंसानियत पहले

Ankesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 04:41 PM IST

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मान सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना अपने हलके में 10 से 15 बैठकें कर रहे हैं, जहां लोगों को सरकार के कामों के बारे में जानकारी दी जा रही है। धालीवाल ने दावा किया कि पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा किया जा रहा है और 13 अप्रैल बैसाखी से कई योजनाओं की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कार्ड समेत अन्य योजनाओं के लिए गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। इस दौरान धालीवाल ने गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वह सिर्फ दुख साझा करने गए थे, न कि राजनीति करने। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार उनके लिए अपने परिवार जैसा है और वह हर समय उनकी मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति नहीं, बल्कि इंसानियत के आधार पर काम करना चाहिए। धालीवाल ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वह हर समय रंधावा परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें