फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: गुरुद्वारों से गूंजा नशे के खिलाफ संदेश, अमृतसर देहाती पुलिस ने गांवों में शुरू किया जागरूकता अभियान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 05:22 PM IST

नशे के खिलाफ अमृतसर देहाती पुलिस ने अब गांवों में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से विभिन्न गांवों के गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही नशा बेचने और सप्लाई करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गुरुद्वारों में होने वाली अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों और युवाओं को नशे की बुराई से बचाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गांवों में संदिग्ध गतिविधियों या नशे की बिक्री की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की कार्रवाई से संभव नहीं है। इसमें ग्रामीणों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से धार्मिक स्थलों के माध्यम से लोगों तक सीधे जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें