फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: नावल्टी चौक में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया

अमृतसर शहर के नावल्टी चौक में दुकानों के बाहर अतिक्रमण और रास्ते में सामान रखकर आवाजाही बाधित करने की शिकायतों पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बुधवार को कार्रवाई की। ट्रस्ट की टीम ने हीरा पनीर वाले समेत कई दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया और मौके से सामान उठाया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, नावल्टी चौक क्षेत्र को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इनमें दुकानों के बाहर बरामदों में सामान रखने और राहगीरों के लिए रास्ते में बाधा पैदा करने की शिकायतें भी शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज हुई थीं। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दुकानों के बाहर बने बरामदों को खाली रखा जाए। अधिकारियों ने कहा कि चेतावनी के बावजूद दोबारा सामान रखा गया तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें