फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया करवा चौथ का पर्व

देशभर में सुहागिनों ने करवा चौथ का त्योहार धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इसी क्रम में अमृतसर के कटड़ा बग्गियां स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी करवा चौथ का पर्व धार्मिक मर्यादा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिनें मंदिर में एकत्रित हुईं और करवा चौथ की कथा सुनी। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पर्व की रस्में निभाईं। इस दौरान मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और पति-पत्नी के बीच प्रेम एवं विश्वास बनाए रखने की कामना की। करवा चौथ भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार है, जिसे पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें