फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसे में अमृतसर के कैप्टन स्वराज सिंह की मौत से शोक की लहर

अमृतसर निवासी पायलट कैप्टन स्वराज सिंह की झारखंड में हुए दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे में मौत हो गई। यह हादसा झारखंड के चतरा जिले में हुआ, जहां ‘रेडबर्ड एयरवेज’ का बीचक्राफ्ट सी 90 विमान जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों और एक डॉक्टर समेत कुल सात लोगों की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान मरीज को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक तकनीकी खराबी या खराब मौसम के कारण विमान अनियंत्रित होकर गिर गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। कैप्टन स्वराज सिंह की मौत की खबर मिलते ही अमृतसर स्थित उनके घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार, मित्र और क्षेत्र के लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। शहर में भी शोक की लहर है। इलाका पार्षद इंदरजीत सिंह पंडोरी ने कहा कि स्वराज सिंह मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। वहीं उनके मित्र सिमरदीप सिंह ने बताया कि वह हमेशा सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाते थे। उनकी असमय मृत्यु से शहर ने एक होनहार सपूत खो दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें