फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो नाबालिगों समेत चार गिरफ्तार; 16 पिस्तौल बरामद

पंजाब में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव नौशहरा ढाला निवासी अनमोल सिंह उर्फ मोहला (19) और गांव चेला निवासी हरदीप सिंह उर्फ शिव (18) के रूप में हुई है। इनके साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। डीजीपी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की खेप उपलब्ध करवाने में मदद करता था। इन हथियारों को संगठित नेटवर्क के माध्यम से आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस अब नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले ऑपरेशन में कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में एक्टिवा सवार एक नाबालिग को रोककर छह पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दूसरे ऑपरेशन में गेट हकीमा थाना पुलिस ने अनमोल सिंह और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल बरामद कीं। पूछताछ के बाद हरदीप सिंह उर्फ शिव को गिरफ्तार कर उससे पांच और पिस्तौल बरामद की गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें