फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में ओलावृष्टि से सफेद हुई सड़कें, राजासांसी के कुकड़ावाला इलाके में बर्फ जैसी परत जमी

Nivedita Updated Thu, 09 Apr 2026 12:15 PM IST

अमृतसर के राजासांसी के कुकड़ावाला इलाके में देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ ही समय में सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई और जगह-जगह बर्फ जैसी परत जम गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ओले काफी अधिक मात्रा में गिरे, जिससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है, जिसके चलते पंजाब के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें