फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पर भाजपा के पूर्व सांसद श्वेत मलिक का बड़ा हमला

Nivedita Updated Tue, 10 Mar 2026 02:17 PM IST

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए हे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और कामकाज से जनता में निराशा बढ़ रही है और प्रदेश में कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब में लोगों ने बदलाव की उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, लेकिन सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी है और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी और जनता के अधिकारों की आवाज बनकर काम करेगी। मलिक ने यह भी कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता सरकार से जवाब जरूर मांगेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें