अमृतपाल सिंह मेहरो की तरफ से सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर दीपिका लूथरा को धमकी दिए जाने के बाद दीपिका लूथरा भी मीडिया के सामने आई है। दीपिका लूथरा ने कहा कि मुझे जान का खतरा है। मुझे सुरक्षा दी जाए। बठिंडा में लुधियाना की सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर कमल भाभी की हत्या के बाद अमृतपाल मेहरो की तरफ से दी गई धमकी से हमारे परिवार में पूरी तरह से भय का माहौल है। दीपिका लूथरा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर दीपिका लूथरा को शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर निहंग सिंह अमृतपाल सिंह मेहरो द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद दीपिका लूथरा और उनके परिवार में भय का माहौल है।