अमृतसर में तीन आरोपी गिरफ्तार, छह पिस्ताैल बरामद अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई सरकार के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार भेजे जाते थे और सोशल मीडिया ऐप्स, खासकर व्हाट्सऐप के जरिए डिलीवरी के निर्देश दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह मंगा (30), प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू (24) और गौरव राणा (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि गौरव राणा पर कई गंभीर केस दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पैसों के लालच में ड्रोन ड्रॉप के जरिए आए हथियार उठाकर आगे गैंगस्टरों और आतंकी मॉड्यूल तक पहुंचाते थे।