फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पुलिस और किसानों के बीच टकराव, लाठीचार्ज में कई घायल

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 May 2025 08:26 PM IST

पंजाब के अमृतसर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस और किसान आमने सामने हो गए। डीसी कार्यालय जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन किसान आगे बढ़ने की जिद्द में अड़ गए। पुलिस ने चेतावनी भी दी, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो किसान भड़क गए। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार थे। वहां से ट्रैक्टर भगाते समय किसानों के ट्रैक्टर की चपेट में पुलिस महिला कर्मी और स्कूल के दो बच्चे भी आ गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो कई किसान जख्मी भी हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें