फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार साहिब में नतमस्तक हुए ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी

ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने गुरुवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत सिंह रायपुर भी मौजूद रहे। ढेसी ने पंजाब और प्रवासी भारतीयों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पंजाब दौरे के दौरान चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान, एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री के साथ करीब 20 मिनट की बैठक में भारत-यूके के बीच सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाने और करतारपुर साहिब कॉरिडोर को पूरी तरह खोलने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ढेसी ने कहा कि अमृतसर और चंडीगढ़ को उत्तरी भारत के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि पंजाब के साथ पड़ोसी राज्यों के लोगों और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल सके। उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को दोनों देशों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे व्यापार बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने ब्रिटेन में रह रहे पंजाबियों और सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों, जिनमें कृपाण और राजनीतिक बंदियों से संबंधित मामले शामिल हैं, को मजबूती से उठाने का भरोसा दिया। अंत में उन्होंने पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें