फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय जेल फताहपुर में चला सघन चेकिंग अभियान

केंद्रीय जेल फताहपुर में सुरक्षा को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के बैरकों, परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली गई। चेकिंग के बाद डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर आलम विजे सिंह ने बताया कि यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जेल के अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। डीसीपी आलम विजे सिंह ने कहा कि जेलों में समय-समय पर इस तरह की चेकिंग बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान हर पहलू की बारीकी से जांच की गई और जेल स्टाफ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें