फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता, 400 के करीब गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

अमृतसर पुलिस को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 400 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 85 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस विभाग सामुदायिक सहयोग और जनता की मदद को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दो कार्यक्रमों में 100 और फिर 200 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए थे, जबकि इस बार करीब 400 मोबाइल फोन लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल गुम होने से लोगों को सिर्फ फोन की कीमत ही नहीं बल्कि उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डाटा का भी नुकसान होता है। इसलिए यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। मोबाइल फोन ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार के CEIR Portal की मदद ली गई। इसके जरिए देशभर में मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। इसी पोर्टल के माध्यम से कई मोबाइल पंजाब के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में 13 आईफोन और 387 अलग-अलग कंपनियों के एंड्रॉयड फोन शामिल हैं। इन्हें साइबर पुलिस स्टेशन और विभिन्न थानों की टीमों ने मिलकर ट्रैक कर बरामद किया। पुलिस कमिश्नर ने इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी और लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि उसे जल्द ट्रैक कर वापस किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें