फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के अमित सिंह राणा वेदिक पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए कर रहे कार्य, मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के दौरान अमृतसर से जुड़े अमित सिंह राणा का विशेष रूप से जिक्र किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा उनके कार्य की सराहना किए जाने के बाद शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मीडिया से बातचीत में अमित सिंह राणा ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वर्ष 2013 से अमृतसर में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि “मन की बात” में प्रधानमंत्री द्वारा उनका नाम लिया जाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें