जिला शहरी पुलिस ने नाबालिग सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे हैंड ग्रेनेड पिस्टल और मैगजीन बरामद किए हैं । पकड़े गए आरोपियों में से एक ने पुलिस का सर्विस रिवॉल्वर छीन कर गोलियां चला दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई और इस दौरान आरोपी की टांग में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम नरेश कुमार उर्फ बब्बू, अभिनव कुमार उर्फ अभी, अजय कुमार उर्फ अज्जू, सनी कुमार और एक नाबालिक युवक शामिल है। पुलिस ने इनसे हैंड ग्रेनेड के अलावा पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं।