फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के बयान पर अकाली दल ने उठाए सवाल

शिरोमणि अकाली दल ने श्री अकाल तख्त साहिब में संगत को संबोधित करते हुए जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज्ज द्वारा दिए गए कथित बयान पर गंभीर आपत्ति जताई है। अकाली दल ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुरु साहिबानों और संतों के संबंध में की गई कथित टिप्पणी का विरोध करने के बजाय जत्थेदार गर्गज्ज ने उसका बचाव किया है। अकाली दल का कहना है कि इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें जत्थेदार के विचार सुनाई दे रहे हैं। पार्टी ने इसे बेहद गंभीर विषय बताते हुए कहा कि गुरु साहिबानों और संत महापुरुषों की गरिमा व सम्मान किसी भी राजनीतिक विचारधारा या दलगत हितों से ऊपर है और इस मामले को पूरी निष्पक्षता से देखा जाना चाहिए। पार्टी ने कहा कि सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़े ऐसे मुद्दों पर स्पष्टता आवश्यक है। अकाली दल ने जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज्ज से अपनी टिप्पणी पर पुनर्विचार करने तथा पंथ के समक्ष अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर सिख धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें