फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार

श्री दरबार साहिब के निकट एक होटल में नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में थाना बी डिवीजन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की तत्परता की सिख संगठनों ने सराहना करते हुए अधिकारियों का धन्यवाद किया। सिख संगठन के नेता परमजीत सिंह अकाली ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने थाना बी डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कम समय में कार्रवाई कर आरोपी और होटल मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके लिए पूरी पुलिस टीम प्रशंसा की पात्र है। थाना बी डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी और शिकायत के आधार पर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर मुकदमा संख्या 195/26 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी विशालदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि घटना से जुड़े होटल के मालिक को भी हिरासत में लिया गया। एसएचओ ने होटल संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे कानून के अनुसार ही कारोबार करें और किसी भी नाबालिग को कमरा उपलब्ध न कराएं। यदि किसी होटल में अवैध गतिविधि या नाबालिग से जुड़ा कोई मामला सामने आता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें