फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में एबीवीपी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का पुतला फूंका

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को अमृतसर में पंजाब सरकार की शिक्षा नीति, लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का पुतला फूंकते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एबीवीपी के नेता सौरव राय ने कहा कि पंजाब में बार-बार पेपर लीक होने और भर्ती परीक्षाओं में आ रही बाधाओं के कारण हजारों छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्मेसी भर्ती परीक्षा समेत कई भर्ती प्रक्रियाएं विवादों में घिरी हुई हैं, जिससे युवाओं का सरकारी व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक सरकारी नौकरियों की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक, अदालती विवादों और भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में युवा पंजाब छोड़कर विदेश जाने को मजबूर हो रहे हैं। एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस स्थिति की जिम्मेदारी लेने की मांग की। एबीवीपी नेता जय कुमार ने कहा कि यदि अन्य राज्यों में ऐसे मामलों में जवाबदेही तय की जा सकती है, तो पंजाब में भी पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर शिक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें