फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में मुठभेड़, करियाना व्यापारी की हत्या का आरोपी सुक्खा ढेर

तरनतारन जिले की खड़ूर साहिब रोड स्थित गांव भुल्लर में करियाना व्यापारी की हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले वांटेड आरोपी सुखबीर कोटला सुक्खा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।  गोइंदवाल साहिब के पास पुलिस टीम जब आरोपी का पीछा कर रही थी, तभी उसने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले में तरनतारन सीआईए इंचार्ज प्रभजीत सिंह और होमगार्ड जवान गुरविंदर सिंह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी सुखबीर को गोली लगी, जिसे नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीआईजी स्नेहदीप शर्मा के अनुसार सुखबीर कोटला सुक्खा तरनतारन के साथ-साथ गुरदासपुर पुलिस को भी वांटेड था और उसके खिलाफ पंजाब के कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें