फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में धीमा रहा मतदान समेत शाम तक की 10 बड़ी खबरें

Sun, 11 Mar 2018 07:52 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
 
1
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव हुए खत्म, धीमी रही मतदान की रफ्तार, गोरखपुर शहर में हुआ सिर्फ 43 फीसदी मतदान
गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में धीमा रहा मतदान
 
2
अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस के उदघाटन में पीएम नरेंद्र मोदी ने सूर्य देव को बताया गठबंधन का सबसे बड़ा साथी, कहा, आपसी मतभेद भुलाकर ही बन सकते हैं एक परिवार
अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस में ‘वसुधैव कुटुंकम’
 
3
चौथी बार आरएसएस सरकार्यवाह बने भैया जी जोशी, 2021 तक संघ के सरकार्यवाह का संभालेंगे पद, बोले, लेनिन की मूर्ति तोड़ना गलत
चौथी बार RSS सरकार्यवाह बने भैया जी जोशी
 
4
पति मोहम्मद शमी से विवादों के बीच हसीन जहां ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस बोली, बहुत आगे बढ़ चुकी है बात पर शमी वापस आने की कोशिश करें तो अब भी मैं कर सकती हूं कोशिश
हसीन ने शमी से सुलह के दिए संकेत
 
5
झांसी मेडिकल कॉलेज में बेशर्मी की सारी हदें पार, डॉक्टरों ने मरीज के कटे पैर को उसी के सिर के नीचे तकिए की तरह लगाया, डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ पर कार्रवाई
झांसी में डॉक्टरों की शर्मनाक हरकत
 
6
बाराबंकी के एसपी पर लगा थाना बेचने का आरोप, एक सिपाही का वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा मुझे बदनाम करने की साजिश
बाराबंकी के एसपी पर थाना बेचने का आरोप
 
7
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर फेंका गया जूता, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के चेहरे पर चरमपंथी ने फेंकी स्याही
नवाज शरीफ पर जूता, विदेश मंत्री पर स्याही फेंकी
 
8
जम्मू-कश्मीर में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए होटल और ट्रैवेल एजेंसियों ने देने शुरू किए लुभावने ऑफर, अप्रैल में खोले जा सकते हैं ट्यूलिप के बागान, चार साल से मंदा चल रहा है घाटी में होटल कारोबार
जम्मू-कश्मीर के लिए बैग पैक कर लीजिए
 
9
हिमाचल प्रदेश के पालमपुर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, तीर्थ यात्रा पर हूं, नहीं दिए राजनीति से जुड़े सवालों के जवाब, 15 दिनों के लिए जा रहे हैं हिमालय
हिमालय में तीर्थ करने पहुंचे रजनीकांत
 
10
निदहास ट्रॉफी में श्रीलंका के साथ दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया ने किया कड़ा अभ्यास, पहले मैच में श्रीलंका ने पांच विकेट से दी थी शिकस्त, 12 मार्च को प्रेमदासा स्टेडियम में होगी भिड़ंत
प्रेमदासा में भारत लेगा पहली हार का बदला

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें