फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7,000 करोड़पतियों ने छोड़ दिया देश समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 08:53 AM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com 1 देश से कमाकर विदेश में बस गए 7000 भारतीय करोड़पति, न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, अमर उजाला टीवी पर देखिए पूरी रिपोर्ट 7,000 करोड़पतियों ने छोड़ दिया देश
2 बीजेपी में रह चुके IPS अफसर दावा शेरपा को गोरखपुर ADG बनाने को लेकर कांग्रेस का विरोध, शेरपा को तुरंत पद से हटाने की मांग, चार साल तक रहे थे जॉब में गैरहाजिर दावा शेरपा के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा
3 राम मंदिर को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, बोले- ‘राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल
4 कानपुर में महिला ने बेटे को छत से फेंककर खुद भी लगाई छलांग, दोनों की मौत, मानसिक रूप से पीड़ित थी महिला कानपुर में मां ने की बेटे के साथ आत्महत्या
5 दिल्ली के ओखला मंडी इलाके में एनकाउंटर, 70 हजार के इनामी बदमाश तनवीर उर्फ मुन्नवर समेत दो गिरफ्तार, कासगंज हिंसा में शामिल होने का अंदेशा दिल्ली एनकाउंटर का कासगंज कनेक्शन  
6 नोएडा सेक्टर-122  में एनकाउंटर के बहाने ट्रेनी दरोगा ने जिम ट्रेनर को मारी गोली, शराब के नशे में हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार नोएडा फर्जी एनकाउंटर में ट्रेनी दरोगा गिरफ्तार
7 लखनऊ में दिखी नारी शक्ति की मिसाल, पति को पीटने वाले गुंडों को पत्नी ने तमंचा लेकर दौड़ाया, किया फायर लखनऊ में महिला ने गुंडों पर किया फायर
8 यूपी में खुली पुलिस व्यवस्था की पोल, बेखौफ चोरों ने सहारनपुर में मंत्री धर्म सिंह सैनी के घर के चुराई बाइक,CCTV में कैद घटना योगी के मंत्री के घर के बाहर से बाइक चोरी
9 LoC पर गोलीबारी में सेना के अफसर समेत चार जवान शहीद, बीती रात भर सीमा पार से हुई फायरिंग, पुंछ में सीमा से सटे 84 स्कूल बंद LoC पर गोलीबारी, चार जवान शहीद
10 और, मुजफ्फर अली के ब्रांड कोटवारा का लहंगा पहनकर रैंप पर उतरीं सुष्मिता ने बिखेरे जलवे, 'इन आखों की मस्ती'गाने के साथ की रैंप वॉक जब सुष्मिता बनीं उमराव जान

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें