फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से पटना के लिए नई रेल सेवा समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

Tue, 13 Mar 2018 08:47 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी / नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
काशी को एक और सौगात, वाराणसी से पटना को के लिए चली नई ट्रेन, पीएम ने हरी झंड़ी दिखाकर किया नई रेल सेवा का शुभारंभ
वाराणसी से पटना के लिए नई रेल सेवा
2
लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, कवि प्रमोद तिवारी और केडी शर्मा की मौत, ट्रक और कार की हुई थी टक्कर
लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा
3
हापुड़ से सामने आया मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो मामला, मामूली से पर्स आरोप में दबंगों ने दलित दिव्यांग युवक के साथ बांधा दो युवकों को, घंटों की पिटाई
दिव्यांग को रस्सी से बांधकर दबंगों ने पीटा
4
गोरखपुर में दिलदहला देने वाली घटना, कहासुनी के बीच अपने पति को जिंदा जलाने की कोशिश में पत्नी भी आई आग की चपेट में, पति की हालत नाजुक
गोरखपुर में पत्नी की पति को जलाने की कोशिश
 5
पाला बदलकर बीजेपी में शामिल नरेश अग्रवाल की बीजेपी में मुखालफत, जय बच्चन को लेकर दिए बयान पर सुषमा स्वराज के बाद स्मृति ईरानी और रूपा गांगुली ने भी जताया एतराज
बीजेपी में ‘नरेश’ की मुखालफत
6
 सीएम देवेंद्र फडणवीस के लिखित आश्वासन के बाद किसानों का महा आंदोलन खत्म, सरकार ने मानी किसानों की मांगें
किसानों ने वापस लिया आंदोलन
7
डीजीसीएम ने 11 नियो विमानों की उड़ान पर लगाई रोक, इंजनों में खामी को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला
इंडिगो और गो एयर के 11 विमानों की उड़ान पर रोक
8
बांग्लादेश का विमान नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 50 लोगों की मौत, लैंडिंग के दौरान विमान में लगी आग
नेपाल में बड़ा विमान हादसा
 
9
भारत ने लिया पहले मैच में मिली हार का बदला, टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से दी शिकस्त, मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी,
भारत ने लिया हार का बदला
10
फिर विवादों में फंसे आदित्य नारायण, ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, दो जख्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली जमानत
सिंगर आदित्य नारायण गिरफ्तार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें