फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में एसपी नेता के घर कुर्की समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 07:39 AM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com


1.
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई और एसपी के पूर्व विधायक अशरफ के घर कुर्की, एक एक सामान उखाड़ कर ले गई पुलिस...मौके पर भारी फोर्स था मौजूद
इलाहाबाद में एसपी नेता के घर कुर्की
2
लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आपात बैठक, केंद्र सरकार के तीन तलाक विधेयक को सिरे से किया खारीज, कहा- बिखर जाएंगे परिवार
लखनऊ में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आपात बैठक
3
कानपुर में शर्मसार हुई खाकी, घाटमपुर थाने के रेउना चौकी इंचार्ज पर लगे संगीन आरोप...पीड़िता ने थाने में दरोगा से की मारपीट, फूंकी बुलेट
कानपुर के दरोगा पर संगीन आरोप
4
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की गुंडाई, महिला गार्ड ने श्रद्धालुओं से  चप्पल उतारने को कहा तो कर दी पिटाई, मंदिर परिसर में लहराई रिवॉल्वर
बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की गुंडई
5
संभल में दरोगा ने युवती को विधायक बनाने का सपना दिखाकर यौन शोषण किया, दरोगा का बेटे भी करता था दुष्कर्म, मामले में पुलिस ने आरोपी दारोगा को किया गिरफ्तार
संभल में दरोगा की घिनौनी हरकत
6
गाजियाबाद के आवास विकास ऑफिस में अधिशासी अभियंता का रोते हुए वीडियो वायरल, जूनियर इंजीनियर की बदसलूकी से थे आहात, ऑफिस के लोगों ने बताया पैसे के लेन-देन का था विवाद
गाजियाबाद के अधिकारी का रोते हुए वीडियो वायरल
7.
लखीमपुर-खीरी में दिव्यांग की गोली मारकर हत्या, पंक्चर की दुकान को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस दूसरे पहलू से जांच में जुटी
क्या यूपी में कानून व्यवस्था ठीक है?
8.
बरेली नहीं पहुंच पाईं प्रियंका चोपड़ा, कोहरे के कारण लेट हुई फ्लाइट, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित, ट्वीटर पर नोट लिखकर जताया दुख
‘क्वांटिको’ गर्ल नहीं पहुंच पाईं घर
9.
टीम इंडिया ने फैंस को दिया 'क्रिसमस'गिफ्ट, टी-20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ
टीम इंडिया का ‘लंकादहन’
10.
और
अमर उजाला टीवी स्पेशल में देखिए, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी कई अहम बातें
बीजेपी के 'भीष्म' का जन्म दिन
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें