फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में नदी में ट्रक गिरने से 21 की मौत समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

Wed, 18 Apr 2018 11:55 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में पुल पर से गिरा बारातियों से भरा ट्रक, 21 की मौत,कई लोग जख्मी,हादसे में मृतकों की बढ़ सकती है संख्या
एमपी में नदी में ट्रक गिरने से 21 की मौत
2.
भ्रष्टाचार के मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार निलंबित, आय से ज्यादा संपत्ति मामले में छापे के बाद हुई कार्रवाई, घर से मिले थे पुराने नोट और हथियार
भ्रष्टचार के मामले में IPS विवेक कुमार सस्पेंड
 
3.
नौ सलाहकारों को हटाए जाने पर बीजेपी पर भड़के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, कहा दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करना चाहते हैं मोदी
सलाहकार हटाए जाने पर भड़के सिसोदिया
 
4.
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े बाल-बाल बचे सड़क हादसे में, कर्नाटक के हलगेरी में काफिले को एस्कॉर्ट कर रही एक कार में सीधे जा घुसा ट्रक, हेगड़े ने जताई साजिश की आशंका
बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री
 
5.
अमेठी के दो दिनी दौरे पर आए राहुल गांधी ने लिया योगी-मोदी को रडार पर, प्रधानमंत्री मोदी को बोले, मोदी जी फैलाते हैं दिनभर नफरत
अमेठी में योगी-मोदी पर राहुल के तीखे बाण
 
6.
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान ने ली छीन 8 लोगों की जिंदगी, कई घायल, ट्रेन-हवाई परिचालन प्रभावित, 98 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
पश्चिम बंगाल में तूफान का कहर
 
7.
यूपी के हमीरपुर में युवाओं ने जताई देश में हो रही महिलाओं और बच्चियों से दरिंदगी पर चिंता,शहर में कैंडिल मार्च निकाल रेपिस्ट के लिए मांगी सजा ए मौत
 
हमीरपुर में युवाओं ने मांगी ‘रेपिस्ट’के लिए मौत
 
8.
लखनऊ बीजेपी दफ्तर को घेरने की कोशिश कर रहे अनुदेशक शिक्षकों पर पुलिसिया लाठीचार्ज, मानदेय ना बढ़ाने के आदेश का विरोध कर रहे थे शिक्षक
पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए लाठियां बरसाई
 
9.
स्वीडन में अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर पीएम नरेन्द्र मोदी कॉमनवेल्थ समिट में भाग लेने पहुंचे लंदन, विदेश सचिव बोरिस जॉनसन के साथ की बैठक
कॉमनवेल्थ समिट शामिल होने लंदन पहुंचे पीएम मोदी
 
10.
उत्तराखंड में बुधवार को अक्षय तृतीया के खास मौके पर श्रद्धालुओं के लिए पूरे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए चारधाम यात्रा के पहले तीर्थ गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट
अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री- गंगोत्री के कपाट
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें