ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
1.
लालू के ठिकाने पर सीबीआई के छापे, राबड़ी और तेजस्वी से दिन भर चली पूछताछ, सरकारी होटलों का टेंडर निजी कंपनियों को देने का मामला
CBI के निशाने पर लालू
2.
CBI के छापों के बाद बोले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव, बीजेपी और आरएसएस की साजिश हैं सब... मोदी को हटाकर लूंगा दम...
मोदी के खिलाफ लालू ने ठोंकी ताल
3.
लालू यादव पर बोले नेता सीबीआई कर रही अपना काम, बीजेपी नेता अनुराग ने कहा परिवार के इतिहास में भ्रष्टाचार, कांग्रेस बोली बीजेपी सीबीआई के जरिए ले रही प्रतिशोध
लालू पर बोले नेता
4.
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई आईआईटी-जेईई की काउंसलिंग प्रक्रिया पर अगले आदेश तक लगाई रोक, बोनस अंक देने के मामले को लेकर सर्वोच्च अदालत में दाखिल की गई है याचिका
IIT-JEE काउंसलिंग पर सुप्रीम रोक
5.
मोदी और जिनपिंग ने मिलाया हाथ, एक दूसरे की की तारीफ, डोका-ला पर हुई चर्चा, आतंकवाद के मसले पर जिनपिंग ने भारत के प्रयासों को सराहा
मोदी, जिनपिंग ने मिलाया हाथ
6.
गंगा-यमुना को फिलहाल जीवित का दर्जा नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
गंगा-यमुना पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
7.
हादसों का दिन रहा शुक्रवार, बीकानेर में पटाखा गोदाम में और दिल्ली में कॉलोनी में लगी आग, मथुरा में कार एक्सीडेंट में चार की मौत, आगरा में ट्रैक्टर और ट्रॉली की भिडंत में दो की मौत
हादसों का दिन
8.
कैसे जुड़े फिल्म बादशाहो के ट्रेलर में दिखाई गई सोने की डकैती के तार इंदिरा सरकार से, देखिए अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट
‘बादशाहो’ के सोने का इंदिरा कनेक्शन
9.
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, 18 शतक लगाकर सचिन से आगे निकले विराट, सचिन ने 232 इनिंग्स में जड़े थे 17 शतक,
विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
और,
10.
लोगों को भाई श्रीदेवी की मॉम, फिल्म में श्रीदेवी और नवाजुद्दीन का अभिनय शानदार, श्रीदेवी की 300वीं फिल्म है मॉम
पब्लिक की पसंद ‘मॉम’