फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान ना गाने वाले मदरसों पर लगेगी रासुका समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Wed, 16 Aug 2017 07:56 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujala.com/live-tv


1.
यूपी के जिन मदरसों में नहीं गाया गया राष्ट्रगान उन पर एनएसए के तहत होगी कार्रवाई, तकरीबन 150 मदरसों में यूपी सरकार के आदेश का नहीं किया पालन
राष्ट्रगान ना गाने वाले मदरसों पर लगेगी रासुका

2.
यूपी में फैला स्वाइन फ्लू का वायरस...सामने आए 695 मामले..24 की मौत...अकेले मेरठ में मारे जा चुके हैं 8 लोग, योगी सरकार ने  अधिकारियों को दिए निर्देश, स्कूलों में प्रार्थना सभा पर रोक
यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर

3.
मुंबई दिल्ली रूट पर राजधानी अगस्त क्रांति ट्रेन में बड़ी लूट, डकैतों ने नशीला पदार्थ के सहारे 12 से ज्यादा यात्रियों के 15 लाख उड़ाए
अगस्त क्रांति में लाखों की डकैती

4.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा, अधिकारियों को चेताया बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं
योगी की अधिकारियों को चेतावनी

5.
कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को दिया अनोखा बर्थडे गिफ्ट, सोनू सॉग की तर्ज  पर दिया सरप्राइज, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
कपिल का केजरीवाल को स्पेशल बर्थ डे गिफ्ट

6.
स्वतंत्रता दिवस के दिन गुजरात के आणंद में सामने आई लोकतंत्र को तार-तार कर देने वाली तस्वीर, आणंद के कासोर गांव में दलित मां बेटे को सरेआम नग्न कर बेंत से की गई पिटाई
गुजरात में दलितों के साथ हिंसा

7.
‘अम्मा’ के बाद अब ‘इंदिरा’ कैंटीन में मिलेगा 10 रुपये में भरपेट खाना, राहुल गांधी ने बेंगलुरु में की 'इंदिरा कैंटीन’ की शुरुआत,
‘अम्मा’ के बाद ‘इंदिरा’ कैंटीन

8.
एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में 12 जगह छापेमारी की...जम्मू कश्मीर के बड़े व्यापारी के कई ठिकानों पर भी छापा
आतंक के हिमायतियों पर NIA की नकेल

9.
डोकलाम के बाद अब लद्दाक में चीन की नापाक चाल...पेंगोंग झील के पास आयरन रॉड लेकर सीमा में दाखिल हुए चीनी सैनिक...ITBPके जवानों ने लाठी से भगाया
चीनी सैनिकों को लाठी से खदेड़ा

और,

10.
एक बार फिर से साथ दिखे अनुष्का और विराट , कोहली से मिलने श्रीलंका पहुंची थी अनुष्का, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
श्रीलंका में विराट अनुष्का साथ-साथ

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें