ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
साइकोकिलर के आतंक से थर्राई राजधानी लखनऊ, लाठा से ताबड़तोड़ पीटकर एक को छत पर मार डाला, तीन घंटे तक चले तांडव के बाद दबोच पाई यूपी पुलिस
लखनऊ में ‘साइको किलर’ का आतंक
2
अवैध जमीन पर बने आश्रम के अतिथि बनकर यूपी के सीएम योगी आए विवादों में, पड़ोसियों ने भी की अपने घर ना तोड़े जाने की मांग
अवैध तरीके से बने आश्रम के अतिथि बने योगी
3
हादसों के यमुना एक्सप्रेस वे पर बाल बाल बची संघ प्रमुख मोहन भागवत की जान, टायर फटने के बाद आपस में भिड़ीं गाड़ियां
बाल बाल बचे संघ प्रमुख
4
अमर उजाला टीवी की खबर का असर, सरधना विधायक संगीत सोम के वर्दी में पैर छूने पर प्रशासनिक कार्रवाई में फंसे दरोगा जी, मांगा गया लिखित जवाब
AUTV की खबर का असर
5
यूपी वेस्ट में बदमाशों के हौसले फिर से बुलंद, फिरोजाबाद में भगवा ब्रिेगेड के कार्यकर्ता पर हमला, मुफ्फरनगर में सरे राह खींचकर महिला से कर डाला गैंगरेप
क्राइम सिटी बना यूपी वेस्ट
6
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में शामली के लाल की भी मौत, तकनीकी खराबी के वजह से हुआ हादसा
शामली के टेक्नीशियन की एयरक्रैश में मौत
7
लखनऊ में सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, चार महीनों से सैलरी नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, कई जगह लगे गंदगी के ढेर
लखनऊ में हड़ताल पर सफाईकर्मी
8
कानपुर में राज्यपाल रामनाइक का बयान, बोले “अखिलेश की सरकार भी मेरी थी और योगी की सरकार भी मेरी है”
राम नाईक की 'सरकार'
9
नोएडा के सेक्टर 58 में सड़क के किनारे ढाबे पर जमी शराबियों की महफिल, जमकर छलकाए गए जाम, न पुलिस का पता, न डायल हंड्रेड का
यहां रात में पुलिस सोती है
10
सैफ अली खान की शेफ का बॉक्स ऑफिस पर नहीं भाया लोगों को स्वाद, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे गिनती के दर्शक
सैफ की 'शेफ' अनसेफ