फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से बड़े हो गए शिवराज समेत दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Mon, 20 Nov 2017 08:56 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
  1 सुप्रीम कोर्ट का फिल्म पद्मावती की रिलीज में दखल देने से इंकार, उधर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पद्मावती को बताया राष्ट्रमाता, कहा एमपी में नहीं रिलीज होने देंगे फिल्म सुप्रीम कोर्ट से बड़े हो गए शिवराज   2 राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ, कांग्रेस वर्किंग कमेटी में पास हुआ प्रस्ताव, पांच दिसंबर को हो सकती है ताजपोशी कांग्रेस के ‘बिग बॉस’ होंगे  राहुल 
3   गुजरात चुनावों के लिए कांग्रेस की जारी पहली लिस्ट में हार्दिक पटेल के सिर्फ दो पाटीदार नेताओं को मिले टिकट, मचा कोहराम पाटीदारों को पाटने के फेर में फंसी कांग्रेस 4 वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खारिज की अयोध्या में मंदिर और लखनऊ में मस्जिद की खबर, सुब्रम्ण्यम स्वामी ने कहा दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा मंदिर निर्माण का काम मंदिर-मस्जिद फार्मूले को केंद्र की ‘ना’ 5 शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने पेश किया है अयोध्या विवाद को सुलझाने का पांच सूत्रीय मसौदा, अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा अयोध्या में राम मंदिर और लखनऊ में बने अमन की मस्जिद अयोध्या पर सबकी अपनी अपनी ढपली 6   मुसलमानों का हक मारने के आरोप में पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ फतवा जारी, एसपी नेता पर लगा मुसलमानों को मिली सहूलियत के निजी इस्तेमाल का आरोप अब आजम के खिलाफ फतवा 7 आगरा के मिलिट्री एरिया में पकड़ा गया चीनी युवक, पूछताछ में नहीं दे सका कोई जवाब, सुरक्षा एजेंसियों को युवक के जासूस होने का शक आगरा में चीन का जासूस! 8 प्रत्यर्पण केस में लंदन की कोर्ट में पेश विजय माल्या ने भारत में बताया जान को खतरा, इससे पहले खराब जेलों का दे चुका है हवाला भगोड़े माल्या का नया दांव   9 प्याज और टमाटर के बाद अब अंडे के बढ़े दाम, 40 फीसदी तक की बढोतरी, एक कच्चे अंडे की कीमत पहुंची साढ़े सात रुपये तक, पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक दस रुपये के पार जा सकती है कीमत   संडे टू मंडे अब कैसे खाओगे अंडे?   10 और, बिना ड्राइवर के फर्राटा भरेगी ये पहली ड्राइवरलेस कार, ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन के बजट में ड्राइवरलेस कार योजना भी शामिल, साढ़े छह अरब का होगा निवेश ब्रिटेन की ड्राइवरलेस कार की तैयारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें