फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC हादसे में अब तक 22 की मौत समेत अभी तक की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 07:04 AM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
यूपी के रायबरेली में एनटीपीसी प्लांट हादसा में मरने वालों की सख्या 20 के पार, 100 से ज्यादा घायल, मृतकों के परिवार को राज्य सरकार देगी 2 लाख की मदद
NTPC हादसे में अब तक 22 की मौत

2
नोएडा में 6000 पेड़ काटे जाने के मामले में बाबा रामदेव को इलाहाबाद हाईकोर्ट का नोटिस, पतंजलि आयुर्वेद को आवंटित जमीन से काटे गए हजारों पेड़
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बाबा रामदेव को नोटिस

3
यूपी के कन्नौज में वहशी पति की दरिंदगी, शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, फिर डाला पत्नी के प्राइवेट पार्ट में एसिड
कन्नौज: पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर डाला एसिड

4
भदोही के आवासीय विद्यालय में जहरीले बिस्किट खाकर सौ बच्चे बीमार, 45 की हालत गंभीर, सभी बच्चें अस्पताल में भर्ती
स्कूल में बिस्किट खाने से सौ बच्चे हुए बीमार

5
बिजनौर के नहटौर में आप विधायक अलका लांबा पर पत्थर से हमला, सिर में आई चोट, आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा योगी राज में गुंडागर्दी चरम पर
बिजनौर में अलका लांबा पर पत्थर से हमला

6
सुप्रीम कोर्ट की नजरों में यूपी की स्वास्थय व्यवस्था बिगड़ी, डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले में SC ने राज्य सरकार से पूछा, यूपी में इनसे मरने वालों की सख्या ज्यादा क्यों?
चरमरा गई यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था!

7
आपराधिक छवि वाले नेताओं पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट... विशेष अदालतें गठित करके मामले निपटाने के निर्देश... चुनाव आयोग ने दागियों पर आजीवन प्रतिबंध के लिए की वकालत
दागी नेताओं पर सुप्रीम कोर्ट लगाएगा बैन!

8
युवतियों को मर्जी के खिलाफ नारी निकेतन भेजने को हाईकोर्ट ने बताया अधिकारों का उल्लंघन, कहा नारी निकेतन नहीं युवतियों के रहने की जगह
नारी निकेतन नहीं जाएंगी युवतियां!

9
मेरठ के एक स्कूल में अंदर घुसकर स्टूडेंट के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, गुस्साए स्टूडेंट्स ने किया गंगानगर थाने में हंगामा
मेरठ में स्कूल के अंदर घुसकर छात्र की पिटाई

10
अमर उजाला टीवी स्पेशल में देखिए...यू हीं नहीं कोई शाहरुख खान हो जाता औऱ जानिए शाहरुख खान के जीवन का हर पन्ना
यूं हीं नहीं हो जाता है कोई शाहरुख खान

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें