फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 Above पब के दोनों मालिक गिरफ्तार समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

Thu, 11 Jan 2018 06:53 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
मुंबई कमला मिल्स अग्निकांड में वन अबव पब के फरार आरोपी मालिक कृपेश सांघवी और जिगर सांघवी गिरफ्तार, 29 दिसंबर की भीषण आग में हुई थी 14 लोगों की मौत
1 Above पब के दोनों मालिक गिरफ्तार
 
2
आधार डाटाबेस को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने बनाई नई रणनीति, क्या है और कैसे काम करता है नया आधार सिक्योरिटी सिस्टम, पूरी रिपोर्ट सिर्फ अमर उजाला टीवी पर
आधार डाटाबेस को बचाएगी ‘वर्चुअल आयडी’
 
3
दुनिया की महिलाओं को रेप से बचाने के लिए यूपी के फर्रुखाबाद की सीनू का आविष्कार, बनाई एंटी रेप अंडरवियर, पेटेंट के बाद कंपनियां शुरू कर सकेंगी एंटी रेप अंडरवियर का प्रोडक्शन
यूपी की छात्रा ने इजाद की ‘एंटी रेप अंडरवियर’
 
4
मुजफ्फरनगर में नाबालिग के साथ गांव के ही दो युवकों ने किया गैंगरेप, राइफल की नोंक पर बनाया हवस का शिकार, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी
मुजफ्फरनगर में राइफल की नोंक पर गैंगरेप
 
5
यूपी में धुआंधार एनकाउंटर के बावजूद कम नहीं हो रहा अपराध, बुधवार को मथुरा के गांव सेही में बीच दोपहर दो ग्रामीणों को मारी गई गोली, मौत, एक घायल
मथुरा में दिनदहाड़े दो को गोली मारी
 
6
लाउडस्पीकर पर बैन के बाद असमंजस में हैं धार्मिक संगठन, यूपी के कई शहरों में पुलिस-प्रशासन ने धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक कर लोगों को किया जागरुक
लाउडस्पीकर बैन पर जागरुकता अभियान
 
7
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान, पांच मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक होंगे पेपर
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षाओं की तारीख
 
8
अखबारों में छप रहे हैं शादी के अजीब इशतेहार, ऐसी वधु चाहिए जो सोशल मीडिया से रहती हो दूर, ट्रेंड एनालिस्ट और मैरेज एक्सपर्ट्स ने बताई चौंकानेवाली वजह
‘FB-WhatsApp से दूर रहनेवाली वधु चाहिए’
 
9
तेजी से बदलते पृथ्वी के पर्यावरण का दिखा एक और नमूना, धरती के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा में पड़ी 18 इंच तक बर्फ, अमेरिका, कनाडा और चीन पहले से हैं सफेद आफत की जद में
पृथ्वी पर दूसरे हिम युग की शुरुआत!
 
10
और
दिल्ली पहुंचे सैफ अली खान ने टीम के साथ किया अपनी फिल्म कालाकांडी का प्रमोशन, बेटी सारा को पहली फिल्म के लिए दी बधाई, सलमान को बताया सबसे बेस्ट, एक रिपोर्टर पर भी हुए नाराज
दिल्ली में ‘कालाकांडी’ सैफ की धौंस!

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें