कानपुर में विदेशी खरीदारों को सहूलियत देने के लिए निर्यातकों को अब जीएसपी यानि जनरलाइज स्कीम ऑफ प्रिफेरेंसेज सर्टिफिकेट बनाने की इजाजत दे दी गई है । इस बात की जानकारी देते हुए सीएलई यानि काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट और एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही इसका एक प्रैसेंटेशन चमडा एक्सपोर्टर्स यानि चमड़ा निर्यातकों को दिया जाएगा ।