निचलौल क्षेत्र के बढया मुस्कील के टोला गेठियहवा में तेंदुआ पहुंचा। एक युवती खेत की ओर अपनी मां को खोजते हुए गई तो तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निचलौल सीएचसी लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव के अलावा आस पास क्षेत्र में दहशत है। वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।