काकरभिट्टा (भारत-नेपाल सीमा) भारत-नेपाल सीमा के काकरभिट्टा में सिक्किम सरकार की ओर से भेजी गई राहत सामग्री लेकर पहुंची टीम का नेपाल की सामाजिक संस्था के अधिकारियों ने भावपूर्ण स्वागत किया। नेपाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सिक्किम सरकार की मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में जिस तरह सिक्किम ने मदद का हाथ बढ़ाया है, वह अतुलनीय है। उन्होंने सिक्किम की एसकेएम सरकार की भूर-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत सामग्री को आगे रसुवा तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिक्किम सरकार की ओर से भेजी गई सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय संस्थाएं पूरी मदद करेंगी।