ब्राह्मण समाज ने भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। छुटमलपुर के देहरादून रोड स्थित वैदिक शिव सत्संग मंदिर में सर्वप्रथम भगवान परशुराम की मूर्ति पर पंडित विष्णु दत्त शर्मा, राजेश शर्मा, अश्वनी शर्मा द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद हुए यज्ञ में आहुतियां डालकर जन कल्याण की कामना की गई। इस दौरान अरविंद शांडिल्य, प्रमोद शर्मा, मांगेराम शर्मा, प्रतीत उपाध्याय डॉ. अक्षय दीक्षित, एडवोकेट गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। यज्ञ के ब्रह्म पंडित आशीष नौटियाल मौजूद रहे।