यूपी के अमेठी में सोमवार की तड़के करीब 3.38 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टल गया। यहां अप लाइन पर मालगाड़ी आने की सूचना पर गेटमैन लालजीत के गेट को बंद कर दिया। इसी समय अयोध्या की तरफ से आ रहे ट्रक गेट को टक्कर मारते हुए ट्रैक पर आ गया। इस पर ट्रैकमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद स्लाइडिंग बूम को बंद कर मालगाड़ी को क्रॉस कराया। गेटमैन सूचना पर पहुंची आरपीएफ पोस्ट निहालगढ़ के पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को कब्जे में लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।