पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध थम नहीं रहा है। लोगों का गुस्सा शुक्रवार को भी फूटा। विभिन्न संगठनों ने झज्जर और बेरी शहर में प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठनों से लेकर व्यापारी वर्ग भी सड़कों पर आ गया और बेरी में एक घंटे के लिए बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। झज्जर में महर्षि दयानंद स्टेडियम से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। बेरी में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सामाजिक संगठनों और व्यापारी वर्ग बेरी की ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुए। ब्राह्मण धर्मशाला से विरोध प्रदर्शन करते हुए मेन बाजार से शिव चौक तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे। विरोध करते हुए बेरी के शिव चौक पर पाकिस्तान का पुतला जला कर जमकर नारेबाजी की।