पठानकोट में पिछले कई दिनों से दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते एक महीने में चौथी बार संदिग्ध देखे गए हैं। इस बार एक या दो नहीं बल्कि एकसाथ संदिग्ध आतंकी देखे जाने से फिर से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर संदिग्ध के स्कैच बनाकर जारी कर दिए हैं। इस बार नीम पहाड़ी क्षेत्र धार ब्लॉक क्षेत्र के गांव फंगतोली में एक महिला ने सात संदिग्ध देखे हैं। एक माह के भीतर पठानकोट में चौथी बार संदिग्धों की मूवमेंट कभी बॉर्डर क्षेत्र तो कभी आसपास के जंगलों में देखी गई है। इन सभी संदिग्धों में कुछ सेना की वर्दी पहने, कुछ काले कपड़ों में हथियारों के साथ और कुछ के कंधों पर भारी भरकम बैग है।