अंबाला में तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे विजिलेंस का फर्जी पहचान पत्र और एक मोटोरोला वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ट्रेन नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में विजिलेंस अधिकारी बनकर टीटीई को धमकाने और अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी सुधीर कुमार (53) के रूप में हुई है।