संस्था टाइडी एंड सोबर टुमारो फाउंडेशन ने 38वां रक्तदान शिविर अम्ब के सुधा मैरिज पैलेस में लगाया। रक्तदान शिविर में होशियारपुर सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने संचालन किया। संस्था नजदीक के सभी सरकारी ब्लड बैंकों के साथ रक्तदान शिविर लगाती रहती है। संस्था 90 दिन के बाद रक्तदान शिविर लगती है। इस रक्तदान शिविर में काफी लोग पहली बार रक्तदान करने आए। महिलाओं में भी इस रक्त दान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्त दान शिविर में 70 रक्त दानियों ने रक्त दान किया| इस दौरान नेत्र सिंह, अजय बंसल, शोभा रानी, अश्वनी कुमार, यशपल शर्मा, सुनील कुमार, मदन लाल, रवि कुमार, अजनिष, दविंदर सिंह एक्स आर्मी आदि शामिल रहे।