फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: देश कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 28 Dec 2024 07:05 AM IST

राजधानी में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 42.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वर्ष 1923 के बाद दिसंबर में इतनी ज्यादा बारिश पांचवीं बार दर्ज की गई। 13 दिसंबर, 2019 को 33.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में सुबह मध्यम से तेज स्तर की बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.6 डिग्री रहा। इसमें 24 घंटे में 9.5 डिग्री की गिरावट आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें