उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े 27 हजार से ज्यादा शिक्षकों को संबोधित किया। 17 सूत्री मांगों को लेकर ये शिक्षक सामूहिक अवकाश पर थे और इन्होने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच का ऐलान भी किया, लेकिन मुख्यमंत्री के परेड ग्राउंड आकर मांगों पर अमल का आश्वासन देने के बाद शिक्षक शांत हो गए।