बरेली के नजदीक अटमांडा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में एक 16 साल की लड़की की जान चली गई। इसी दौरान ट्रेन के रुकने से पहले ही किशोरी ट्रेन से नीचे उतरने लगी, ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण उसका नियंत्रण बिगड़ा और वो ट्रेन की चपेट में आ गई। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि किशोरी हल्द्वानी की रहने वाली थी और जिस समय यह हादसा हुआ तब काफी लोग वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।