रेलवे ने कैशलेस टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए एक खास योजना पेश की है, जिसके जरिए आप फ्री में यात्रा कर सकते हैं। योजना के तहत अगर आप भीम ऐप का इस्तेमाल करते हुए टिकट बुक करवाते हैं तो हो सकता है कि आपको मुफ्त में यात्रा करने का मौका मिल जाए। लेकिन इसका फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिल सकेगा, जो भीम ऐप के जरिए रेलवे का टिकट बुक करेंगे।