यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने अब बसपा पृष्ठभूमि वाले नेताओं पर निगाह लगी दी है। इन नेताओं को कांग्रेस के खेमे में करके सामाजिक न्याय के मुद्दे को धार देने की तैयारी है। पार्टी उपचुनाव से पहले कुछ नेताओं को जोड़ने में सफल रही तो इसका सीधा लाभ सपा उम्मीदवारों को मिलना तय है। प्रदेश में नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारी है लेकिन गठबंधन में शामिल होने का दावा कर रही है।