पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप में अब तक जेल में बंद शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा खुलासा किया है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच हुए समझौते के तहत एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाया जाना था। एक टीवी चैनल से हुई बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, अगर भाजपा ने एकीकृत शिवसेना के साथ हुए समझौते का सम्मान किया होता तो एकनाथ शिंदे को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाता।