देश के 14 राज्यों में अलग-अलग तरह की वारदातों के जरिए चर्चा में आए भोपाल के ईरानी गैंग के सरगना राजू ईरानी को भोपाल पुलिस सूरत से भोपाल लेकर आ चुकी है। निशातपुरा थाना पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद उसे भोपाल जिला अदालत में पेश कर 17 जनवरी तक की रिमांड पर लिया है।